Home » News & Politics » मणिपुर नहीं, पीएम राजस्थान में हैं | PM continues to avoid Manipur

मणिपुर नहीं, पीएम राजस्थान में हैं | PM continues to avoid Manipur

Written By Ravish Kumar Official on Thursday, Jul 27, 2023 | 08:16 AM

 
मणिपुर की हिंसा का असर अब पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों पर भी पड़ने लगा है। असम और मिज़ोरम में भी भाजपा की सरकार है या गठबंधन है। मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ने कुकी समुदाय के समर्थन में हो रही रैली में भाग ले लिया तो मणिपुर के मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि मणिपुर के आंतरिक मामलों में दख़ल ना दें। लेकिन इस सब से चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है क्यूँकि प्रधानमंत्री राजस्थान के सीकर में विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन कर रहे हैं। और अब दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर है। मणिपुर में भी किसी राहत शिविर का उदघाटन किया जा सकता था या किसी राहत शिविर में तिरपाल या कूलर वितरण का उदघाटन हो सकता था जहां के शिविरों में पचास हज़ार से अधिक लोग रह रहे हैं। क्यों प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जाते हैं, संसद में मणिपुर पर जवाब नहीं देते हैं, फिर किस हिसाब से विपक्ष की मांग गलत है कि पीएम मणिपुर पर संसद में बात करें। Join this channel to get access to perks: https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join #manipur #assam #modi #mizoram #kuki #opposition #parliament #rahulgandhi #protest #ravishkumar Disclaimer: The owners reserve the right to any corrections that may be needed to be made to the translated subtitles. Please write to us in the comments in case of any errors.