Home » News & Politics » 600 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला राइस मिलर काबू, 2016 में परिवार सहित दुबई हो गया था फरार

600 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला राइस मिलर काबू, 2016 में परिवार सहित दुबई हो गया था फरार

Written By Punjab Kesari Haryana on Sunday, Oct 18, 2020 | 05:45 AM

 
पुलिस की गिरफ्त में हाथ जोड़कर खड़े हरियाणा के इस विजय माल्या को जरा गौर से देखिए..जिस पर प्रदेश के बैंकों और व्यापारियों के साथ करीब 600 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है..जो साल 2016 में अपने परिवार के साथ दुबई फरार हो गया था...दरअसल पुलिस के मुताबिक यह करनाल में रामदेव इंटरनेशनल राइस मिल के मालिक नरेश कुमार है...जिस पर 414 करोड़ रुपये 6 बैंकों के और बाकि के करीब 200 करोड़ रुपये हरियाणा व उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के हड़पने का आरोप है..बताया जा रहा है कि आरोपी चावल के निर्यात का कार्य करता है..बीती 9 अक्तूबर को आरोपी नरेश ने करनाल कोर्ट में सरेंडर किया था...जो काफी समय से फरार चल रहा था...सरेंडर करने के बाद से उसी दिन से करनाल पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है...और आज पुलिस रिमांड खत्म होने पर आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया...जहां से आरोपी को दोबारा 1 दिन के और पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है #Karnal #RiceMillerArrested #600crorefraud #PunjabKesariHaryana To Subscribe on Youtube:  https://www.youtube.com/punjabkesariharyana Follow us on Twitter :  https://twitter.com/HaryanaKesari Like us on FB:  https://www.facebook.com/HaryanaKesari