Home » People & Blogs » महाभारत - यक्ष के सवाल और धर्मराज युधिष्ठिर के जवाब

महाभारत - यक्ष के सवाल और धर्मराज युधिष्ठिर के जवाब

Written By kids motivation on Wednesday, Nov 15, 2017 | 11:03 AM

 
एक दिन युधिष्ठिर ने पीने को पानी लाने के लिए नकुल को भेजा। उनके लौटने में देर होने पर सहदेव को पता लगाने के लिए भेजा। उनके भी न लौटने पर भीमसेन और अर्जुन को भेज दिया। जब कोई भी न लौटा तब युधिष्ठिर स्वयं ढूँढ़ने निकले। उन्होंने जाकर देखा कि चारों भाई सरोवर के तट पर मरे पड़े हैं। वहाँ पर एक यक्ष को देखकर उन्होंने अपने भाइयों की इस विपत्ति का कारण उससे पूछा। उसने बतलाया कि तुम्हारे भाइयों ने मेरी बात न मानकर पानी पी लिया, इसी से उनकी यह दशा हुई है। यदि तुम मेरे प्रश्नों का ठीक-ठीक उत्तर दिये बिना पानी पी लोगे तो तुम्हारा भी यहीं हाल होगा। युधिष्ठिर के उत्तर देने को तैयार होने पर यक्ष ने संतुष्ट होकर बहुत से प्रश्न किये और सबका ठीक-ठीक उत्तर पाया। तब उसने युधिष्ठिर से कहा कि इनमें से तुम जिस एक को चाहो वह जीवित हो सकता है। इस पत युधिष्ठिर ने नकुल को जीवित कर देने का अनुरोध किया। यक्ष ने विस्मित होकर पूछा कि भीमसेन और अर्जुन जैसे महारथियों को जीवन-दान देने की प्रार्थना न करके तुम नकुल को क्यों जीवित देखना चाहते हो। युधिष्ठिर ने इसका बहुत उत्तम उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी दो माताएँ हैं। अपनी माता कुंती के पुत्र हम जीवित हैं ही, अब सौतेली माता माद्री का भी एक बेटा बच जायगा तो हमारी दोनों माताओं की संतान बनी रहेगी। यह उत्तर पाकर यक्ष इतना प्रसन्न हुआ कि उसने युधिष्ठिर के चारों भाइयों को जीवित कर दिया। Our Website- https://kidsmotivation.com/