Home » Howto & Style » परफेक्ट Suji Ke Rasgulle - tips to make perfect Suji ke Rasgulle

परफेक्ट Suji Ke Rasgulle - tips to make perfect Suji ke Rasgulle

Written By Green Kitchen Recipe in Hindi on Saturday, Jul 22, 2017 | 10:30 AM

 
सूजी के रसगुल्ले : सामग्री : दूध - २ कप Full cream milk [ तकरीबन १/२ litter ] चीनी - ३ छोटी चम्मच + ३/४ कप [ 165 ग्राम ] सूजी - १/२ कप [ 100 ग्राम ] घी - २ छोटी चम्मच + हाथ चिकना करने पानी - २ कप ईलायची - ३ नंग बनाने की विधी : नमस्कार स्वाद और सेहत का संगम करने वाली वेजिटेरियन रेसिपी चैनल ग्रीन किचन मे आपका स्वागत है। सूजी के रसगुल्ले के थोड़े वीडियो मैंने देखे और कमेन्टस पढ़े तो पता चला की ज्यादातर लोगो के रसगुल्ले अच्छे नहीं बने , इसलिए में यह वीडियो टिप्स के साथ बना रही हु , जिसमे में दिखाऊगी के सूजी से परफेक्ट रसगुल्ले कैसे बनते हैं। तो चलिए बनाते हैं सूजी के रसगुल्ले। सबसे पहले हम दो कप दूध गर्म करेंगे। उबाल आने के बाद तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए दूध को थोड़ा गाढ़ा कर लेंगे। अब हम इसमें तीन चम्मच चीनी डालेंगे। चीनी घुल जाने तक दूध को चलाते हुए धीमी आँच पर उबाले। अब हम इसमें आधा कप सूजी को दूधमे धीरे धीरे डाल कर मिलाते जाएँगे। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब तक धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए उबाले। अब हम इसमें दो छोटी चम्मच घी डालेंगे। मिश्रण बर्तन छोड़ने लगे तब तक धीमी आँच पर पकाए। अच्छे रसगुल्ले बनाने के लिए यह जरूरी है की आप यह मिश्रण को अच्छे से तब तक पकायें की वो बर्तन को चिपकना छोड़ दे और बर्तन साफ़ दीखने लगे। थोड़ा ठंडा होने दें पर यह ध्यान रखें की इसे अधिक ठंडा ना होने दें , हाथो से छुने पर थोड़ा गर्म लगे उतना ही ठंडा होने दें। हाथो में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण को चार पांच मिनट तक अच्छे से मसले , जिसे की यह मिश्रण नर्म , मुलायम आटे जैसा बन जाए। नर्म ,मुलायम आटा तैयार है , देखिए छूने में ऐसा लगना चाहिए। अब हम हाथोमें थोड़ा घी लगाकर रसगुल्ले के लिए गोले बना लेंगे। गोले बनाते समय यह बात का खास ध्यान रखे की इसमें दरारे नहीं होनी चाहिए। तो यह लीजिए हमने बारह रसगुल्ले तैयार कर लिए हैं, अब हम इसकी चासनी तैयार कर लेंगे। चासनी के लिए हम ३/४ कप [ पोना कप ] चीनी लेंगे, इसमें दो कप पानी डालकर उबाल लेंगे। इसमें हम तीन ईलायची तोड़कर डालेंगे। चीनी घुल जाए तब तक धीमी आँच पर चलाते हुए उबाले। चीनी घुल जाने के बाद दो तीन मिनट तक और उबाले। अब हम रसगुल्ले को चासनी में दाल देंगे, १ मिनट रसगुल्ले को ना छुए, ना पलटे। एक मिनट के बाद सभी रसगुल्ले को हल्के हाथ से पलटे। प्रत्येक तीन मिनट तक रसगुल्ले पलटते रहे और कुल मिलाकर दश मिनट तक पकाए। दश मिनट के बाद हमारे रसगुल्ले तैयार है। अब हम इसे Serve करेंगे। Thank you for watching Please like & Subscribe :) Suji Ke Rasgulla #Soojikerasgulla #रसगुल्ला #Rasgulla with tips to make perfect Suji ke Rasgulla Suji ke Rasgulla Recipe in Hindi Suji Ke Rasgulla with tips to make perfect Suji ke Rasgulla Recipe in Hindi For more videos free subscribe here: https://www.youtube.com/channel/UC0dylBwN6AjzaYndwBu-G2Q?sub_confirmation=1 Facebook : https://www.facebook.com/greenkitchenhindi Contact Us at: [email protected] If you decide to give this recipe a try then do comment below and let us know how it turned out. We would love to hear from you :) For more videos free subscribe here: https://www.youtube.com/channel/UC0dylBwN6AjzaYndwBu-G2Q?sub_confirmation=1 Facebook : https://www.facebook.com/greenkitchenhindi Contact Us at: [email protected]