Home » Entertainment » "Shah Rukh Khan" Gifts Salman Khan a Luxury Car | Salman Khan | Anand L Rai

"Shah Rukh Khan" Gifts Salman Khan a Luxury Car | Salman Khan | Anand L Rai

Written By Mayapuri Cut on Thursday, Jul 06, 2017 | 03:51 AM

 
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती के कई रंग इन दिनों नजर आ रहे हैं। कभी वो एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो करते दिखे तो कभी किसी इवेंट में साथ-साथ नजर आए। अब इन दोनों की दोस्ती एक कदम और आगे बढ़ गई है दरअसल, शाहरुख ने सलमान खान को एक महंगा गिफ्ट दिया है। ये गिफ्ट एक लग्जरी कार है। शाहरुख ने सलमान को ये गिफ्ट उनकी फिल्म में कैमियो करने के बदले में दिया है। इस कार की कीमत लाखों में है। शाहरुख आनंद एल राय की फिल्म कर रहे हैं। इस‌ फिल्म के एक गाने में सलमान नजर आएंगे। जब सलमान शाहरुख के साथ शूट पर पहुंचे तो उन्होंने ये गिफ्ट दिया। सलमान ये सरप्राइज पाकर बहुत खुश हैं। बता दें कि सलमान ने शाहरुख के गाने के लिए अपनी फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी थी। जब ये बात शाहरुख को पता चली तो उन्होंने सलमान को सरप्राइज देने की सोची। इससे पहले शाहरुख सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में कैमियो करते नजर आए थे और सलमान शाहरुख के साथ कैमियो करेंगे। शाहरुख के साथ शूटिंग पूरी करते ही सलमान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए चले गए। सलमान खान की फिल्मफ 'ट्यूबलाइट' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के बावजूद ये फिल्म फ्लॉप हो गई। बॉलीवुड के गॉसिप्स न्यूज और अपडेट्स के लिए मायापुरी कट सब्यक्राइब करना ना भूलें। @iamsrk @BeingSalmanKhan Subscribe to Mayapuri Cut Channel for latest updates on bollywood, movies, reviews, views, films, TV, TV Shows, Cinema, hungama and related videos. बॉलीवुड / मूवी / फिल्म / गाने / फिल्में YouTube: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms Follow us on Twitter https://twitter.com/mayapurimag Like us on Facebook https://www.facebook.com/mayapurimagazine Join our circle in Google Plus https://plus.google.com/+MayapuriCut Visit us: http://www.mayapurionline.com