Home » News & Politics » Dewas News, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया

Dewas News, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया

Written By Dewas Live on Monday, Jul 24, 2017 | 07:11 AM

 
देवास। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने आज नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल अहिरवार के नेतृत्व में सयाजी द्वार पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बीजेपी का यह आरोप है की उन्होंने कथित रूप से अशोक नगर के बीजेपी के दलित विधायक द्वारा ट्रामा सेण्टर का उद्घाटन के बाद उस स्थान को गंगा जल से धुलवा कर फिर से लोकार्पण किया। इससे दलित समुदाय में रोष है। हालाँकि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस आरोप को नकारते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। देखें विडियो में पुतला दहन