Home » Entertainment » गुर्जर देवता देवबाबा की जात, सीताकुंड वैर | गोठिया में आये गूर्जर देवता || #babuBhagatJi #sitakund

गुर्जर देवता देवबाबा की जात, सीताकुंड वैर | गोठिया में आये गूर्जर देवता || #babuBhagatJi #sitakund

Written By Sandeep Katara on Thursday, Feb 07, 2013 | 06:50 AM

 
साथियों देव बाबा हिंदू धर्म में सबके आराध्य है। गुर्जर जाति की देव बाबा में अटूट आस्था है। विभिन्न स्थानों पर देव बाबा के मंदिर स्थित है जहॉ देव बाबा का मेला लगता है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने पर और कोई मनोकामना पूरी होने पर देव बाबा की जात देने की परम्परा है। इसका अर्थ है कि देव बाबा के मंदिर पर जाकर पारम्परिक रूप से गोठिया के द्वारा बाबा की पूजा अर्चना कराना। पूजा पाठ के दौरान किसी भक्तजन को अपने अंदर आलौकिक शक्ति का अहसास होता है और वह पूछे गये सभी प्रश्नो का सही उत्तर देता है और सटीक भविष्यावाणी करता है। विडियो में दिखाया गया स्थान राजस्थान के भरतपुर जिले की वैर तहसील के सीताकुण्ड मंदिर की है, जो चारो ओर पहाड, जंगल और झरने से घिरा हुआ मनोरम स्थल है l